प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) सोसायटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे है। इस अवसर पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने इस बैठक मे वैज्ञानिकों की तारीफ करते हुए कहा कि, कम समय में वैज्ञानिकों ने वैक्सीन तैयार की। विज्ञान ने हमेशा से ही संकट के समय समाधान निकाला है। पूरे देश की ओर से वैज्ञानिकों को धन्यवाद। इस डेढ़ साल में वैज्ञानिकों ने काफी काम किया है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, कोरोना वैश्विक महामारी, पूरी दुनिया के सामने इस सदी की सबसे बड़ी चुनौती बनकर आई है। लेकिन इतिहास इस बात का गवाह है, जब जब मानवता पर कोई बड़ा संकट आया है, विज्ञान ने और बेहतर भविष्य के रास्ते तैयार कर दिए हैं।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली HC ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की मान्यता रद्द करने के अनुरोध वाली याचिका खारिज की
सोसायटी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग का हिस्सा है। इसकी गतिविधियां पूरे भारत में फैले 37 प्रयोगशालाओं और 39 आउटरीच केंद्रों के माध्यम से की जाती हैं।पीएमओ की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, उद्योगपति और वैज्ञानिक मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी सोसायटी का हिस्सा हैं, जिसकी सालाना बैठक होती है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3pm0q5i
0 Comments