नयी दिल्ली/मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 100 करोड़ रुपये की रिश्वत के आरोपों के सिलसिले में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ दर्ज धन शोधन मामले में उनके दो सहायकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें: पूर्वी दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 84 लोग गिरफ्तार
अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत करीब नौ घंटे की पूछताछ के बाद देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिंदे को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसी के मुंबई में बलार्ड इस्टेट स्थित कार्यालय में हुई पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्ति सहयोग नहीं कर रहे थे।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3A2OZEa
0 Comments