यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो घायल https://ift.tt/eA8V8J

नोएडा। नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें: असम में कोविड-19 के 3,463 नये मामले, 42 मरीजों की मौत

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि रविवार सुबह पांच बजे के करीब सोनू, उसके पिता प्रताप सिंह, मां ऊषा देवी, उसके मामा संतोष कुमार और सतपाल सिंह एक कार मेंजनपद औरैया के बिधूना से यमुना एक्सप्रेस- वे के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बीटा-2 थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खराब खड़े एक ट्रक से उनकी कार जा टकराई।

इसे भी पढ़ें: 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 80,834 नये मामले, 3,303 मरीजों की मौत

इस घटना में पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने संतोष, उषा देवी तथा सतपाल को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पिता-पुत्र सोनू तथा प्रताप की हालत नाजुक बनी हुई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सभी लोग दिल्ली के मोहन गार्डन, उत्तम नगर के रहने वाले हैं।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/35mz31r

Post a Comment

0 Comments