नागपुर। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत से यहां संगठन के मुख्यालय में मुलाकात की। सरमा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री बनने के बाद भागवत का आशीर्वाद लेने आए थे।
इसे भी पढ़ें: कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए भारत ने मुश्किल कार्य को संभव कर दिखाया: जयशंकर
एक महीने पहले असम का मुख्यमंत्री बनने के बाद सरमा का आरएसएस मुख्यालय का यह पहला दौरा था। सरमा आरएसएस मुख्यालय में एक घंटे से ज्यादा समय तक रहे। बाद में मीडिया से बात करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके परिवार का भागवत के साथ पुराना संबंध है। सरमा ने कहा कि यह निजी भेंट थी और राजनीति पर कोई चर्चा नहीं हुई।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3cAgTO3
0 Comments