नोएडा। नोएडा में थाना दनकौर क्षेत्र के एक गांव में धार्मिक स्थल पर पथराव और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस बारे में बताया। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि गांव रामपुर माजरा में शनिवार रात कुछ लोगों ने एक धार्मिक स्थल को निशाना बनाकर तोड़फोड़ किया। घटना में कुछ लोगों को चोट आई थी।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में अनलॉक पहला दिन, केजरीवाल ने लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहार की अपील
उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना दनकौर पुलिस ने सौरव, देव, राजू, सुनील, अमित सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान यह पता चला कि गांव की एक महिला और युवक के बीच पशुओं का चारा खरीदने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद दोनों में मारपीट भी हुई।
इसे भी पढ़ें: एचएसबीसी ने हितेंद्र दवे को भारतीय परिचालन का सीईओ नियुक्त किया
हालांकि बाद में कुछ लोगों ने दोनों के बीच सुलह करा दिया। लेकिन घटना की जानकारी मिलने पर महिला पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और धार्मिक स्थल पर हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी और पुलिस बल को तैनात किया गया है। हालात अब नियंत्रण में है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3fXTo3j
0 Comments