नकली रेमेडिसविर बेचने वाले आरोपी के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई https://ift.tt/eA8V8J

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर जनपद में नकली रेमेडिसविर इंजेक्शन बेचने के आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-20 की पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-20 पुलिस ने 21 अप्रैल को रचित घई को गिरफ्तार किया था। इसके पास से 105 रेमेडिसविर इंजेक्शन बरामद हुए थे।

इसे भी पढ़ें: झारखंड: चतरा से TSPC का नक्सली कमांडर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार- गोलाबारूद हुए बरामद

इंजेक्शन को आरोपीतय कीमत से ज्यादा दाम लेकर कोविड-19 मरीजों को बेच रहा था। उन्होंने बताया कि बरामद इंजेक्शन की जब जांच कराई गई तो पता चला कि वे नकली हैं। उन्होंने बताया कि रचित घई द्वारा किए गए गंभीर अपराध को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3uVJT9m

Post a Comment

0 Comments