नयी दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने देश में कोविड-19 टीके स्पूतनिक वी के उत्पादन की अनुमति मांगने के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को आवेदन दिया है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुणे स्थित कंपनी ने जांच विश्लेषण और परीक्षण के लिए भी मंजूरी मांगी है।
इसे भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन पर हुई रिसर्च, बूस्टर शॉट की पड़ सकती है जरूरत
इस समय डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज भारत में रूस के स्पूतनिक वी टीके का उत्पादन कर रही है। एक सूत्र ने बताया, ‘‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को बुधवार को एक आवेदन दिया, जिसमें कोविड-19 टीके स्पूतनिक वी के भारत में निर्माण की अनुमति मांगी गई है।’’
इसे भी पढ़ें: उच्चतम न्यायालय ने विनोद दुआ के खिलाफ राजद्रोह के मामले में दर्ज प्राथमिकी रद्द की
एसआईआई पहले ही सरकार को बता चुका है कि वह जून में 10 करोड़ कोविशील्ड खुराकों का उत्पादन और आपूर्ति करेगा। वह नोवावैक्स टीका भी बना रहा है। नोवावैक्स के लिए अमेरिका से नियामक संबंधी मंजूरी अभी नहीं मिली है। डीसीजीआई ने अप्रैल में इसके आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी थी। स्पूतनिक वी की 30 लाख खुराक की खेप मंगलवार को हैदराबाद पहुंची थी।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3wRxIeN
0 Comments