जम्मू में लोगों को मिली चिलचिलाती गर्मी से राहत, शहर में हुई झमाझम बारिश https://ift.tt/eA8V8J

जम्मू। जम्मू में रविवार तड़के बारिश होने से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से पांच डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में बृहस्पतिवार को रात का तापमान मौसम का सबसे अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया और पारा 42.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शहर में देर रात करीब एक बजकर 50 मिनट पर बारिश हुई और छह घंटे तक लगातार बारिश होती रही जिससे मौसम खुशगवार हो गया।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, नहीं रहीं कांग्रेस की कद्दावर नेता इंदिरा हृदयेश

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान 37.6 मिलीमीटर बारिश हुई। उन्होंने मंगलवार तक हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान जताया है।

इसे भी पढ़ें: डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिये चयनकर्ताओं के पास पर्याप्त विकल्प हैं : रॉस टेलर

अधिकारियों ने बताया कि कटरा में 46 मिमी. बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल में सुबह छह बजे से सात बजे तक 32.8 मिमी. बारिश हुई। शहर में रात का तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3vm854N

Post a Comment

0 Comments