नोएडा। राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के बरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर में अपने पैतृक गांव वैदपुरा में अपने पिता दिवंगत राजेश पायलट की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। सचिन पायलट हर साल 11 जून को अपने पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव आते हैं।
इसे भी पढ़ें: असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से की मुलाकात
सूत्रों के अनुसार पायलट शाम करीब 6 बजे वैदपुरा पहुंचे। अपने पिता के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देने के बाद सचिन पायलट ने गांव में ही राजेश पायलट चैरिटेबल अस्पताल का भी दौरा किया और पिता की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाई। सचिन पायलट लगभग आधे घंटे तक गांव में रहे और फिर लौट गए।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3ixflYR
0 Comments