आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने ब्लैक फंगस से संक्रमित नवजात बच्ची का सफल ऑपरेशन किया। ईएनटी (कान, नाक, गला) विभाग के प्रमुख डॉक्टर अखिलेश प्रताप सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि 14 दिन की बच्ची को शनिवार शाम को भर्ती किया गया था, जिसके गाल पर काला निशान और छाला था। उन्होंने कहा कि सोमवार को बच्ची का ऑपरेशन कर ब्लैक फंगस संक्रमण को हटाया गया।
इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री की टीकाकरण घोषणा पर बोली ममता बनर्जी, देरी के कारण बहुतों को जिंदगी गंवानी पड़ी
सिंह ने कहा कि जब बच्ची को एसएनएमसी में भर्ती कराया गया, तब वह गुर्दे और दिल की बीमारी से भी पीड़ित थी और उसका वजन भी कम था। हालांकि, बच्ची में कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं थे। उन्होंने कहा कि बच्ची अब खतरे से बाहर है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। बच्ची की लगातार निगरानी की जा रही है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3x5RGms
0 Comments