के के वेणुगोपाल एक साल के लिए फिर अटॉर्नी जनरल नियुक्त हुए https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। वरिष्ठ अधिवक्ता के के वेणुगोपाल को बुधवार को एक साल के लिए भारत के अटॉर्नी जनरल के रूप में फिर से नियुक्त किया गया। कानून मंत्रालय की अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। अटॉर्नी जनरल का कार्यकाल आम तौर पर तीन साल का होता है।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल हिंसा पर NHRC की समिति ने कलकत्ता उच्च न्यायालय को रिपोर्ट सौंपी

अटॉर्नी जनरल के रूप में वेणुगोपाल का पहला कार्यकाल पिछले साल समाप्त होना था, तब उन्होंने सरकार से अनुरोध किया था कि उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक साल का कार्यकाल दिया जाए। उनकी उम्र 90 साल है। इस बार भी वेणुगोपाल को एक साल के लिए फिर से नियुक्त किया गया है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3yeq9zt

Post a Comment

0 Comments