नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की ‘ब्लू लाइन’ पर बृहस्पतिवार को ट्रेनों की आवाजाही धीमी रही। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘‘ द्वारका सेक्टर-नौ से द्वारका सेक्टर-21 के बीच ट्रेनों की आवाजाही धीमी है। अन्य ‘लाइन’ पर सेवाएं सामान्य है।’’
इसे भी पढ़ें: National CA Day 2021: पीएम मोदी बोले- देश की प्रगति में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका अहम
डीएमआरसी की ‘ब्लू लाइन’ पर ‘सिग्नल’ की समस्या के कारण बुधवार को भी मेट्रो सेवाओं में कुछ देर का विलंब हुआ था। ‘ब्लू लाइन’ दिल्ली के द्वारका को नोएडा के ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’ स्टेशन से जोड़ती है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3hhNo52
0 Comments