प्रकृति का सम्मान करके ही मानव समाज अपना भविष्य सुरक्षित कर सकता है: उपराष्ट्रपति https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर देशवासियों से भारतीय परंपरा में निहित प्रकृति चेतना को फिर से अपनी जीवन शैली में अपनाने का आग्रह किया और कहा कि मानव समाज प्रकृति का सम्मान करके ही अपना भविष्य सुरक्षित कर सकता है। उपराष्ट्रपति कार्यालय से जारी सिलसिलेवार ट्वीट में नायडू ने कहा, ‘‘आज विश्व पर्यावरण दिवस है। भारतीय परंपरा में निहित प्रकृति चेतना को पुनः अपनी जीवन शैली में अपनाएं। मनुष्य भी सभी जीवों की तरह प्रकृति का हिस्सा ही है, स्वामी नहीं। मानव समाज प्रकृति का सम्मान करके ही अपना भविष्य सुरक्षित कर सकता है।’’

इसे भी पढ़ें: कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को लेकर केजरीवाल ने बुलाईं दो हाई लेवल मीटिंग

उन्होंने कहा कि वैश्विक पर्यावरण के संरक्षण के लिए देश महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘पर्यावरण को जीवाश्मिक ऊर्जा के प्रदूषण से बचाने के लिए स्वच्छ अक्षय ऊर्जा तथा ऊर्जा-दक्ष तकनीकों का विकास किया जा रहा है, भूमि और जल स्रोतों को रासायनिक और नगरीय प्रदूषण से बचाने के उपाय किए जा रहे हैं।’’ ज्ञत हो कि हर वर्ष पांच जून को दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है और इस अवसर पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया जाता है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3puAiVJ

Post a Comment

0 Comments