जम्मू कश्मीर प्रशासन ने विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षा के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए https://ift.tt/eA8V8J

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में स्कूली बच्चों पर गृह कार्य का बोझ कम करने के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आश्वासन के एक दिन बाद प्रशासन ने मंगलवार को नए दिशा-निर्देश जारी किए तथा प्राथमिक से पहले के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं बस आधे घंटे तक और प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं केवल डेढ़ घंटे तक सीमित कर दीं। सिन्हा ने स्कूली बच्चों पर गृह कार्य का बोझ कम करने के लिए स्कूली शिक्षा विभाग को 48 घंटे के अंदर नीति बनाने का निर्देश दिया था और महज 24 घंटे में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए।

इसे भी पढ़ें: नारद मामला: सीबीआई ने ममता के चार नेताओं को जमानत देने वाली कार्यवाही रद्द करने की अपील की

इससे पहले छह साल की एक बच्ची का वीडियो सामने आया था जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्कूली बच्चों पर गृह कार्य का बोझ कम करने की अपील करती हुई नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे ने 12वीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं रद्द किये जाने का स्वागत किया

उपराज्यपाल ने ट्वीट किया, ‘‘ स्कूल शिक्षा विभाग ने दैनिक ऑनलाइन कक्षाएं पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए डेढ़ घंटे सीमित करने का फैसला किया है। नौवीं से 12 वीं कक्षाओं के लिए ऑनलाइन कक्षाएं तीन घंटे से अधिक की नहीं होंगी।’’ उन्होंने कहा कि प्राथमिक से नीचे के बच्चों के लिए रोजाना आधे घंटे की ही कक्षा होगी। सिन्हा ने शिक्षकों से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को गृह कार्य देने से परहेज करने को कहा।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3pe6RHb

Post a Comment

0 Comments