मुख्यमंत्री निवास पर तैनात जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी, आलाकमान कर रहा है जांच https://ift.tt/eA8V8J

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक पुलिस जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान के खुदकुशी करने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच शुरु कर दी है।

बता दें कि मृतक जवान का नाम अजय सिंह सेंगर है। मृतक मुख्यमंत्री निवास में तैनात था। मंगलवारा थाना इलाके में वह किराए के मकान में रहता था। जानकारी मिली है कि जवान ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से ही गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।  मृतक का परिवार कुछ दिन पहले ही भोपाल से बाहर गया था।

इसे भी पढ़ें:नर्स एसोसिएशन ने शिवराज सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कांग्रेस ने ली चुटकी 

वहीं, गोली की आवाज सुनने के बाद आस पास के लोग मौके पर पहुंचे थे जहां जवान लहूलुहान हालत में पड़ा था। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। सूचना मिलते ही अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई। अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है कि मृतक ने आत्महत्या क्यों की।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3w7hFZM

Post a Comment

0 Comments