रोजाना एक करोड़ वैक्सीन लगाने का लक्ष्य ! डॉ अरोड़ा बोले- जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हाहाकार मचाया हुआ था। ऐसे में संक्रमण के खिलाफ वैक्सीनेशन ही अहम हथियार साबित हो रही है। राज्य सरकारें लगातार लोगों से अपील कर रही है कि वैक्सीन जरूर लगवाएं। इस बीच कोविड वर्किंग ग्रुप के प्रमुख डॉ. एन.के. अरोड़ा ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में हमारा लक्ष्य एक करोड़ डोज रोजाना लगाने का है। 

इसे भी पढ़ें: गुलेरिया ने ऑडिट रिपोर्ट को बताया अंतरिम, केजरीवाल ने आपस में नहीं लड़ने की अपील की 

समाचार एजेंसी के मुताबिक कोविड वर्किंग ग्रुप के प्रमुख डॉ. एन.के. अरोड़ा ने बताया कि आने वाले दिनों में हमारा लक्ष्य एक करोड़ डोज रोजाना लगाना है। इसके लिए लोगों को आगे आना होगा और वैक्सीन लगवानी होगी। वैक्सीन को लेकर बहुत सी गलत, भ्रामक बातें फैल रही हैं। इससे निपटने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कोविड की तीसरी लहर आने में 6-8 महीने लग सकते हैं। हमें इस समय का इस्तेमाल देश में प्रत्येक नागरिक को वैक्सीन से इम्यून करने के लिए करना चाहिए। ऐसा करके तीसरी लहर को रोका जा सकता है या इसका प्रभाव बहुत कम होगा। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना की तीसरी लहर का महाराष्ट्र में दिखेगा सबसे ज्यादा असर, केंद्र ने बताया कैसे 

भारत ने अमेरिका को पीछे छोड़ा

गौरतलब है कि देश में एक दिन में कोविड-19 के 46,148 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,02,79,331 हो गई। वहीं, संक्रमण से 979 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,96,730 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 वैक्सीन की 32.36 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा कि भारत ने टीकाकरण अभियान में एक और मुकाम हासिल करते हुए टीके की अभी तक दी गई डोज की संख्या के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2UFj7W5

Post a Comment

0 Comments