नयी दिल्ली। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव की अगुवाई में एक केंद्रीय दल पश्चिम बंगाल जाएगा और चक्रवात ‘यास’ से हुए नुकसान का आकलन करेगा। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। चक्रवात ‘यास’ 26 मई को ओडिशा पहुंचा था और इससे ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के कई हिस्से प्रभावित हुए थे। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय के संयुक्त सचिव की अगुवाई में एक केंद्रीय दल चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करने तीन दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर जाएगा।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3ikKHlf
0 Comments