मुंबई में दर्दनाक हादसा! बांद्रा में चार मंजिला इमारत की दीवार गिरी, एक की मौत कई घायल https://ift.tt/eA8V8J

मुंबई। मुंबई के उपनगर बांद्रा में चार मंजिला इमारत की दीवार ढहकर उससे सटे दो मंजिला मकान पर गिरने की घटना में 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी और एक महिला समेत चार लोग घायल हो गये। नगर निगम के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों ने 11 लोगों को बचाया जबकि इलाके में रह रहे लोगों ने रात करीब डेढ़ बजे दीवार ढहने की घटना के तुरंत बाद छह लोगों की जान बचायी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली विश्वविद्यालय की शुरू हुई ऑनलाइन परीक्षा, करीब दो लाख विद्यार्थी हुए शामिल

उन्होंने बताया कि बचाये गये लोगों और घायलों को बांद्रा में भाभा अस्पताल और सांताक्रूज में वी एन देसाई अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि घायल सलमान खान (24), राहुल खोत (22), रोहन खोत (22) और लता खोत (48) की हालत स्थिर है। वहीं, रियाज अहमद (28) को अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि यह इमारत बांद्रा (पूर्व) के खेरवड़ी रोड पर रज्जाक चॉल में स्थित है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3cmu3Ot

Post a Comment

0 Comments