बिना मास्क बैंक जाना पड़ा भारी, गार्ड ने मारी गोली https://ift.tt/eA8V8J

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शख्स को बिना मास्क के बैंक जाना भारी पड़ गया। शख्स की बैंक के गार्ड से मास्क को लेकर बहस हो गई। गुस्से में गार्ड ने शख्स के पैर में गोली मार दी। इस घटना से बैंक में अफरा-तफरी मच गई। 
 
गोली लगने वाले शख्स को रेलवे कर्मचारी जबकि गार्ड को पूर्व फौजी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे कर्मचारी राजेश बिना मास्क लगाए किसी काम से बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा पहुंचा था। 

बहस के बीच चली गोली
 
बिना मास्क बैंक आने पर सिक्योरिटी गार्ड ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बीच ही अचानक गार्ड की बंदूक से किसी तरह गोली चल गई। गोली रेलवेकर्मी के पैर में लगी। इसके बाद तुरंत रेलवेकर्मी राजेश को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। 

घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक के स्टाफ से पूछताछ करने के बाद आरोपी गार्ड केशव प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया और साथ ही उसकी लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली। गार्ड जानबूझकर गोली चलाने की बात से इंकार कर रहा है। वहीं पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि बैंक के गार्ड ने मास्क ना लगाने पर गोली मार दी।  

हर एंगल से घटना की जांच कर रही है पुलिस
 
मामले पर बरेली एसएसपी का कहना है कि आरोपी बैंक का प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड है। उसके पास लाइसेंसी बंदूक है। जिससे उसने गोली चलाई। घायल शख्स को अस्पताल भिजवा दिया गया है और घटना की जांच सभी एंगल से की जा रही है। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों के भी बयान दर्ज कर रही है। 


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3wYXtKQ

Post a Comment

0 Comments