प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के असामयिक निधन पर शोक जताया https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के असामयिक निधन पर बृहस्पतिवार को शोक जताया और कहा कि उन्हें समाज की सेवा और गरीबों के लिए काम करना पसंद था। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर से सांसद रहे त्रिपाठी का बुधवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 50 वर्षीय त्रिपाठी लंबे समय से जिगर की बीमारी से ग्रस्त थे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘शरद त्रिपाठी के असामयिक निधन ने मुझे और कई अन्य लोगों को दुखी कर दिया है। उन्हें समाज की सेवा करना और गरीबों के लिए काम करना पसंद था।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल की समस्या से कुछ देर का विलंब

संत कबीर दास के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए उन्होंने कई अनूठे काम किए। उनके परिजनों और समर्थकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’’ वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में संत कबीर नगर से लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद पहुंचने वाले शरद त्रिपाठी के पिता रमापति राम त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के देवरिया से सांसद हैं। वह उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3xb9Sv9

Post a Comment

0 Comments