नयी दिल्ली। दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल ने एक परिपत्र जारी करके अपने नर्सिंग कर्मियों को काम के दौरान मलयालम का इस्तेमाल नहीं करने को कहा क्योंकि ‘‘अधिकतर मरीज और सहकर्मी इस को नहीं जानते हैं’’ जिसके कारण बहुत असुविधा होती है। यहां की प्रमुख अस्पतालों में से एक गोविंद बल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जीआईपीएमईआर) द्वारा जारी परिपत्र में नर्सों से कहा गया है कि वे संवाद के लिए केवल हिंदी और अंग्रेजी का उपयोग करें या ‘कड़ी कार्रवाई’ का सामना करने के लिए तैयार रहें।
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सात जून से कोरोना संबंधी प्रतिबंधों में ढील, दिल्ली में सोमवार से बाजार सम-विषम आधार पर खुलेंगे
जीबी पंत नर्सेज एसोसिएशन अध्यक्ष लीलाधर रामचंदानी ने दावा किया कि यह एक मरीज द्वारा स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को अस्पताल में मलयालम के इस्तेमाल के संबंध में भेजी गई शिकायत के अनुसरण में जारी किया गया है। उन्होंने हालांकि कहा कि ‘‘एसोसिएशन परिपत्र में इस्तेमाल किए गए शब्दों से असहमत है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3v1ZILK
0 Comments