पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के ओएसडी रहे राम खांडेकर का निधन https://ift.tt/eA8V8J

नागपुर। पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) रहे राम खांडेकर का लंबी बीमारी के बाद नागपुर में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। खांडेकर महाराष्ट्र के पूर्व मख्यमंत्री वाई बी चव्हाण के निजी सचिव के तौर पर भी सेवाएं दे चुके थे। सूत्रों ने बताया कि उनका मंगलवार देर रात अपने गृह नगर महाराष्ट्र के नागपुर में निधन हो गया।

इसे भी पढ़ें: किसानों के लिए लाभकारी एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाए केंद्र: किसान मोर्चा

खांडेकर को नरसिम्हा राव ने 1985 में उनके तत्कालीन निर्वाचन क्षेत्र नागपुर के रामतेक का कामकाज देखने के लिए आमंत्रित किया था। 1991 में जब राव प्रधानमंत्री बने थे, तब खांडेकर ने उनके विशेष ड्यूटी पर तैनात अधिकारी (ओएसडी) के तौर पर सेवा दी थी। वह राव के विश्वासपात्र माने जाते थे और उन्होंने राव के निधन तक उनके साथ काम किया था। खांडेकर विभिन्न मराठी समाचार-पत्रों में अकसर लेख लिखा करते थे। उनके परिवार में उनका बेटा, बहू और दो पोते-पोतियां हैं।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3w6g3jv

Post a Comment

0 Comments