जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के मनयाल इलाके में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ करके वहां से एक एके-47 राइफल समेत पांच आग्नेयास्त्र और कुछ अन्य आपत्तिजनक चीजें बरामद की। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना और पुलिस ने थानामंडी के आजमताबाद क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद मनयाल, डाना और कोपरा में तलाशी अभियान शुरू किया गया था।
इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने की CSIR सोसायटी के साथ बैठक, देश के वैज्ञानिकों को किया धन्यवाद
अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान संयुक्त दल ने मनयाल में एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और चार पिस्तौल के साथ आठ मैगजीन और 105 गोलियां बरामद की। इसके अलावा एक एके राइफल, दो मैगजीन और 54 गोलियां तथा रस्सी बरामद हुई। इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3pmkynH
0 Comments