पुलवामा में विशेष पुलिस अधिकारी के घर में घुसकर आतंकियों ने मारी गोली, SPO शहीद, पत्नी और बेटी की भी मौत https://ift.tt/eA8V8J

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को आतंकवादियों ने एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) और उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बता दें कि इस हमले में उनकी बेटी की भी मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: जम्मू में ड्रोन हमला: स्थानीय लोगों ने कहा, धमाके की जोरदार आवाज से इलाका थर्राया

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी रात करीब 11 बजे पुलवामा के अवंतीपोरा इलाके के हरिपरिगाम में एसपीओ फैयाज अहमद के घर में घुस गए और परिवार पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एसपीओ और उसकी पत्नी राजा बेगम ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी बेटी रफिया को इलाज के लिए यहां एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और आतंकवादियों का पता लगाने के लिए एक तलाशी अभियान चलाया है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3A8Apvg

Post a Comment

0 Comments