Twitter ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के ट्विटर अकाउंट से हटाया ब्लू टिक https://ift.tt/eA8V8J

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने देश के उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया है। यानि की  उपराष्ट्रपति के ट्विटर अकाउंट को अनवेरिफाइड कर दिया है। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के नेता सुरेश नाखुआ ने कहा कि, 'ट्विटर ने उपराष्ट्रपति के हैंडल से क्यों ब्लू टिक हटाया? यह भारत के संविधान पर हमला है।' आपको बता दें कि हाल ही में सरकार और ट्वीटर के बीच विवाद काफी बढ़ गया था। वहीं सरकार के नए  IT नियमों को अभी तक ट्वीटर ने अपनी कोई रजामंदी नहीं दी है।
 
गौरतलब है कि कंटेंट फिल्टरिंग को लेकर ट्विटर के दिल्ली दफ्तर पर दिल्ली पुलिस ने छापेमारी की थी।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3g9GOwL

Post a Comment

0 Comments