Twitter ने बहाल किया उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के पर्सनल अकाउंट का ब्लू टिक https://ift.tt/eA8V8J

ट्विटर ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के पर्सनल हैंडल पर ब्लू टिक या  वैरिफाइड बैज को हटाए जाने के कुछ घंटों बाद बहाल कर दिया है। ट्विटर ने अपनी सफाई में कहा कि अकाउंट के इनएक्टिव होने के कारण ऐसा करना पड़ा था। 
ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक हटाने पर ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा कि, जुलाई 2020 से अकाउंट इनएक्टिवेट है। हमारी सत्यापन नीति के अनुसार अगर अकाउंट इनएक्टिवेट हो जाता है तो ट्विटर ब्लू टिक और वेरिफाइड स्टेटस हटा सकता है। हालांकि कुछ ट्विटर यूजर्स ने कई स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिन अकाउंट से ब्लू टिक बैज 1 साल से ज्यादा समय से इनएक्टिव होने के बावजूद भी नहीं हटाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने की CSIR सोसायटी के साथ बैठक, देश के वैज्ञानिकों को किया धन्यवाद

उपराष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारियों ने कहा कि नायडू @MVenkaiahNaidu का निजी ट्विटर हैंडल लंबे समय से निष्क्रिय था। बता दें कि उपराष्ट्रपति के पर्सनल हैंडल से पोस्ट किया गया आखिरी ट्वीट पिछले साल 23 जुलाई का था। वेंकैया नायडू के निजी ट्विटर हैंडल पर 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
 


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/34QZFaW

Post a Comment

0 Comments