144 ट्रेनी IPS से PM मोदी का संवाद, पुलिस सेवा से बेहतर एथलीट निकालने के लिए मांगे सुझाव https://ift.tt/eA8V8J

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के प्रशिक्षुओं से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी उपस्थित रहें। पीएम मोदी ने प्रशिक्षुओं अधिकारी रोहन जगदीश से संवाद करते हुए कहा कि हम अक्सर पुलिस अकादमी में मुश्किल फिजीकल ट्रेनिंग के बारे में सुना करते हैं। फिटनेस और प्रोफेशनलिज्म हमारे पुलिस की एक बहुत बड़ी जरूरत है। आज जैसे युवा इन रिफॉर्म्स को और आसानी से पुलिस सिस्टम में लागू कर सकते हैं। पुलिस अपनी फोर्स में फिटनेस को प्रमोट करेगी तो समाज में भी युवा फिट रहने के लिए प्रेरित होंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मुझे बताया गया है कि आप अच्छे तैराक हैं और अकादमी के पुराने सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। जाहिर है आप आजकल ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन को भी बराबर फॉलो कर रहे होंगे। आने वाले समय में पुलिस सेवा से बेहतर एथलीट निकालने के लिए भी पीएम मोदी ने सुझाव भी मांगे। 
 

इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार की राज्यों और UTs से अपील, कहा- वंचितों, भिखारियों के लिए विशेष टीकाकरण सत्र का करें आयोजन

बता दें कि सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा के आधार पर चुने गये भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करता है। भारतीय पुलिस सेवा में अधिकारियों का चयन प्रत्येक वर्ष संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित ‘सिविल सेवा परीक्षा’ के माध्यम से होता है। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में है।


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3igeoDS

Post a Comment

0 Comments