भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बताया कि राज्य में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 1.5 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘ ओडिशा ने कोविड-19 रोधी टीके की 1.5 करोड़ से अधिक खुराक देकर टीकाकरण अभियान में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।
इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 100 अंक से अधिक गिरा; निफ्टी भी लुढ़का
इतनी तेजी से टीकाकारण अभियान को अंजाम देने और लोगों की जिंदगी बचाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिबद्धता और उनके कठिन परिश्रम की सराहना करता हूं।’’ आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कोविड-19 रोधी टीके की अभी तक कुल 1,50,01,126 खुराक दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने भी ट्वीट कर स्वास्थ्य टीम के हरेक सदस्य का शुक्रिया अदा किया।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3iDVvJN
0 Comments