ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 292 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 5,43,814 हो गई है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को सामने आए नये मामलों के अलावा वायरस से 11 और मरीजों की मौत हो गई जिससे जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,009 हो गई है।
इसे भी पढ़ें: देश में लगातार दूसरे दिन बढ़ें कोरोना मरीजों की संख्या, 43,509 नए मामले सामने आये
उन्होंने बताया कि ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.02 प्रतिशत है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में, कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,29,488 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 3,190 हो गई है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2V2fMkz
0 Comments