देश में कोविड-19 के 38,164 नए मामले, 24 घंटे में 499 लोगों की मौत https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 38,164 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,11,44,229 हो गई। वहीं, संक्रमण से 499 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,14,108 हो गई, पिछले 104 दिन में संक्रमण से एक दिन में मौत के ये सबसे कम मामले सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 4,21,665 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.35 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 995 कमी आई है।

इसे भी पढ़ें: हाथ में छाता थामे संसद पहुंचे पीएम मोदी, कहा- सभी विषयों पर सार्थक चर्चा की उम्मीद

मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.32 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 44,54,22,256 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 14,63,593 नमूनों की जांच रविवार को की गई। देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.61 प्रतिशत है। यह पिछले 28 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है। नमूनों में संक्रमण की पुष्टि की साप्ताहिक दर 2.08 प्रतिशत है। अभी तक कुल 3,03,08,456 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ साइकिल से संसद पहुंचेंगे TMC सांसद

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3y2Ko3P

Post a Comment

0 Comments