कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने अवैध कॉल सेंटर के जरिए विदेशी नागरिकों से धोखाधड़ी करने के मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस धोखाधड़ी का शिकार होने वालों में खास तौर पर ऑस्ट्रेलिया के लोग हैं।
इसे भी पढ़ें: कोलकाता के मिनी जया सिनेमाघर में लगी आग, दो लोग झुलसे
पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार देर रात छापेमारी कर पुलिस ने सॉल्ट लेक में विभिन्न अवैध कॉल सेंटर में काम करनेवाले इन लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले कुछ दिनों में हमें ईमेल पर खास तौर पर ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों से कई शिकायतें मिलीं। इसके बाद हमने अवैध कॉल सेंटर पर कार्रवाई शुरू की और शहर के विभिन्न हिस्सों से 19 लोगों को गिरफ्तार किया।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3ykdmvK
0 Comments