भाजपा एमएलसी का दावा, पालघर में कोविड-19 रोगियों को कीड़ा लगा भोजन परोसा जा रहा https://ift.tt/eA8V8J

पालघर। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य निरंजन दावखरे ने बुधवार को दावा किया कि पालघर जिले के एक कोविड-19 देखभाल केंद्र में मरीजों को कीड़ा लगा भोजन परोसा जा रहा है। एमएलसी ने विक्रमगढ़ में राज्य सरकार द्वारा संचालित कोविड-19 देखभाल केंद्र में भोजन की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

इसे भी पढ़ें: बधाई देने वाले अवैध 'होर्डिंग' पर पुलिस को करनी चाहिए कार्रवाई: अजित पवार 

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में, दावखरे ने दावा किया कि पिछले दो दिनों में केंद्र में मरीजों को कीड़ा लगा भोजन परोसा गया है। एमएलसी ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को जिलाधिकारी माणिक गुरसाल के समक्ष उठाया है। हालांकि, इस मुद्दे पर टिप्पणी के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी उपलब्ध नहीं हो सके।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3kIcwoJ

Post a Comment

0 Comments