कोरोना केस में बढ़ोतरी! 24 घंटे में आए 43733 नए मामले, 930 की हुई मौत https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 43,733 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,06,63,665 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 4,59,920 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 930 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,04,211 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,59,920 हुई, जो कुल मामलों का 1.50 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.18 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने दिलीप कुमार के निधन पर दुख जताया, कहा- उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी

आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 42,33,32,097 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 19,07,216 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.29 प्रतिशत है। यह पिछले 16 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है। नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 2.39 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 55वें दिन भी संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। अभी तक कुल 2,97,99,534 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2TLTeUm

Post a Comment

0 Comments