ओडिशा के पुरी में अब 24 घंटे नल का शुद्ध पानी, ऐसी सुविधा देने वाला देश का पहला शहर बना https://ift.tt/eA8V8J

ओडिशा का पुरी शहर वैसे तो अपने धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन अब वहां एक ऐसा काम हुआ है जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, उड़ीसा के पुरी में सभी घरों के लोगों को 24 घंटे नल से शुद्ध पीने का पानी मिलेगा। इस सुविधा से तकरीबन 2.5 लाख लोगों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ड्रिंक फ्रॉम टैप (सुजल) मिशन की शुरुआत की। हालांकि मुख्यमंत्री ने शहरवासियों से यह भी अपील किया कि वे पानी की बर्बादी ना करें। सुजल मिशन के साथ ही पूरी अब दुनिया के उन शहरों में शामिल हो गया है जहां चौबीसों घंटा पीने का शुद्ध पानी नल से दिया जाता है। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुजल मिशन ना केवल पूरी धाम के लिए एक नई परियोजना है बल्कि यह ओडिशा के इतिहास में भी यह पहला मौका है कि इस तरह की योजना का लोगों को लाभ मिल रहा है। 


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3rDwGli

Post a Comment

0 Comments