देश में कोरोना वायरस के 41,649 नए मामले, 24 घंटे में 593 लोगों की जान गई https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 41,649 नए मामले सामने आने से शनिवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,16,13,993 हो गयी जबकि 593 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,23,810 हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार चौथे दिन वृद्धि हुई है। इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 4,08,920 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.29 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार की राज्यों और UTs से अपील, कहा- वंचितों, भिखारियों के लिए विशेष टीकाकरण सत्र का करें आयोजन

कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.37 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों में 3,765 की वृद्धि हुई है। दैनिक संक्रमण दर 2.34 प्रतिशत दर्ज की गयी। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.42 प्रतिशत दर्ज की गयी। मंत्रालय ने बताया कि इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,07,81,263 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 46.15 करोड़ खुराक लगायी जा चुकी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3j7kx4j

Post a Comment

0 Comments