उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पूर्व राष्ट्रपति APJ अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को मंगलवार को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके उत्कृष्ट योगदान ने भारत की रक्षा और अंतरिक्ष क्षमताओं को मजबूत किया है। पूर्व राष्ट्रपति कलाम परमाणु वैज्ञानिक, लेखक, कवि और शिक्षाविद थे। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और 27 जुलाई 2015 को 83 वर्ष की आयु में निधन होने तक देश की सेवा की थी। परमाणु विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए कलाम को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था और उन्हें जनता के राष्ट्रपति के रूप में जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: पेगासस जासूसी मामले पर चिदंबरम का निशाना, कहा- जासूसी के आरोपों को नकारेगी सरकार

नायडू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, “पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को आज उनकी पुण्यतिथि पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। वह एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, एक दूरदर्शी राजनेता और सबसे बढ़कर एक महान इंसान थे।” उपराष्ट्रपति ने कहा, “उनके उत्कृष्ट योगदान ने हमारी रक्षा और अंतरिक्ष क्षमताओं को मजबूत किया है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3zBpedl

Post a Comment

0 Comments