प्यार के लिए सरहद पार करने की कोशिश में था प्रेमी जोड़ा, BSF के जवानों ने पकड़ा https://ift.tt/eA8V8J

प्यार में लोगों को हदें पार करते तो अक्सर सुना है लेकिन अब एक प्रेमी जोड़े ने सरहदें पार करने की कोशिश की है। दरअसल, भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बाडमेर जिले का प्रेमी युगल अपने प्यार को अंजाम तक ले जाने के लिए सरहद पार पाकिस्तान जाने को तैयार हो गया।
 
हालांकि इस प्रेमी जोड़े को अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 170 मीटर की दूरी पर ही बीएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस इस जोड़े से पूछताछ कर रही है। दोनों की उम्र 18 साल है और शादीशुदा बताए जा रहे हैं। बीएसएफ के जवानों की चौकसी और सतर्कता की वजह से इस जोड़े को अंतरराष्ट्रीय सरहद पार करने से पहले ही पकड़ लिया गया।   

अंतरराष्ट्रीय सीमा से 170 मीटर दूरी पर पकड़ा
 
बीएसएफ के सूत्रों के मुताबिक बुधवार दोपहर बाद 3 बजे भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्री सरहद पर एक युवक और एक युवती को पाकिस्तान की तरफ जाते हुए गिरफ्तार किया गया। दोनों को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीओपी दीपला, सीटी सिकंदर के पास से पकड़ा गया है। युवक तेजाराम पुत्र प्रतापराम सेड़वा का रहने वाला है और सोनी पत्नी बुद्धराम सोमराड़ निवासी है। 
  
भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 170 मीटर की दूरी पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। बीएसएफ जवानों ने इनसे पूछताछ के बाद बाड़मेर पुलिस को सौप दिया। सेडवा थानाधिकारी जेठाराम जयपाल के मुताबिक दीपला चैक पोस्ट पर बीएसएफ ने प्रेमी युगल को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि दोनों पाकिस्तान जाना चाहते थे। फिलहाल पूछताछ जारी है। 


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3hqs6lF

Post a Comment

0 Comments