भोपाल। राजधानी भोपाल में कोरोना के बाद निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न प्रकार से पैसा कमाने के नए तरीके निकाले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूलों से इस मामले में सरकार का रुख स्पष्ट कर दिया तो अब यूनिफॉर्म की लड़ाई सामने आ गई। निजी स्कूल अब दबाव बना रहे हैं कि नई वाली यूनिफॉर्म पहनकर ऑनलाइन क्लास अटेंड करें।
दरअसल, निजी स्कूलों के संचालकों का रवैया सही नहीं कहा जा सकता। वह बच्चों के माता-पिता से पैसा वसूलने के लिए कोई ना कोई प्लानिंग करते ही रहते हैं। भोपाल के कई स्कूलों ने तो ट्यूशन फीस में 60% की बढ़ोतरी कर दी थी।
इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में जल्द खुल सकते है कॉलेज, विपक्ष ने उठाए सवाल
बता दें कि स्कूल यूनिफार्म बच्चों में समानता का भाव बनाए रखने के लिए बनाई जाती है। और यहीं कारण है कि स्कूल यूनिफॉर्म का कपड़ा भी सामान रखा जाता है। लेकिन कुछ निजी स्कूलों ने यूनिफॉर्म के कलर एवं डिजाइन में थोड़ा बहुत परिवर्तन कर दिया है। और दबाव बनाया जा रहा है कि बच्चे ऑनलाइन क्लास में नई वाली यूनिफॉर्म पहनकर बैठे।
ऐसे में जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि स्कूल यूनिफॉर्म में शामिल होना अनुशासन है। फिर भी शिक्षक बच्चों पर दबाव नहीं बना सकते हैं। अगर पिछले साल की यूनिफार्म है तो पहनकर बच्चे शामिल हो सकते हैं। जो स्कूल दबाव डाल रहे हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/36eRGF9
0 Comments