कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। आज उन्होंने लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी की रीतू सिंह और अनीता यादव से मुलाकात की जिनके साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन में दुर्व्यवहार किया गया था। मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि नामांकन पत्र भरना और चुनाव लड़ना उनका संवैधानिक हक था, ये अधिकार उनसे छीना गया। मैं मांग करती हूं कि चुनाव रद्द हो और यहां दोबारा से चुनाव हो। प्रियंका गांधी ने संदेश दिया कि डरो मत, कांग्रेस आपके साथ है, मैं आपके साथ हूँ।
मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि मैं यहां महिला होने के नाते इनसे मिलने आई हूं। यहां किसी दल के नाते नहीं आई हूं। उन्होंने मांग की कि भाजपा के गुंडों को सजा मिलनी चाहिए। इस दौरान उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। प्रियंका प्रदेश की राजधानी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इससे पहले प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर राज्य में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ है और यही वजह है कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शाबाशी और प्रमाण पत्र दे रहे हैं।ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में यूपी भाजपा सरकार की शह पर पूरे प्रदेश में गुंडई को अंजाम दिया गया; महिलाओं से बदसलूकी की गई।
— Congress (@INCIndia) July 17, 2021
लखीमपुर में भाजपा की गुंडई की शिकार महिलाओं से मिलकर श्रीमती @priyankagandhi ने संदेश दिया- डरो मत, कांग्रेस आपके साथ है, मैं आपके साथ हूँ।#UPKiUmeedPriyanka pic.twitter.com/6E8VuxMZKE
इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर लगाया लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप, पीएम मोदी पर भी कसा तंज
शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची प्रियंका ने शाम को संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि उत्तर देश में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और उसके (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) पीछे मोदी जी का हाथ है। वह यहां आकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है। कल प्रधानमंत्री जी बनारस आए। उन्होंने सबसे पहले योगी जी को प्रमाण पत्र दिया कि कोविड-19 की दूसरी लहर में उन्होंने अच्छा काम किया, जबकि योगी सरकार बुरी तरह विफल साबित हुई थी।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2UkgVUe
0 Comments