आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। इन सब के बीच फोन टैपिंग का भी मुद्दा सामने आया है। इसी को लेकर लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे। रंजन चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में है। इस मुद्दे पर पीगैसस हैशटेग के साथ राहुल गांधी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि हम जानते हैं कि वह क्या पढ़ रहे हैं, जो भी आपके फोन में है।
मीडिया संस्थानों के अंतरराष्ट्रीय संगठन ने खुलासा किया है कि केवल सरकारी एजेंसियों को ही बेचे जाने वाले इजराइल के जासूसी साफ्टवेयर के जरिए भारत के दो केन्द्रीय मंत्रियों, 40 से अधिक पत्रकारों, विपक्ष के तीन नेताओं और एक न्यायाधीश सहित बड़ी संख्या में कारोबारियों और अधिकार कार्यकर्ताओं के 300 से अधिक मोबाइल नंबर हो सकता है कि हैक किए गए हों। यह रिपोर्ट रविवार को सामने आई है। हालांकि सरकार ने अपने स्तर पर खास लोगों की निगरानी संबंधी आरोपों को खारिज किया है। सरकार ने कहा,‘‘ इसका कोई ठोस आधार नहीं है या इससे जुड़ी कोई सच्चाई नहीं है।’’Our national security is under threat. I will definitely raise this issue (in the House): Leader of Congress in Lok Sabha Adhir Ranjan Chowdhury on 'Pegasus Project' media report pic.twitter.com/4NrTFBq7Bg
— ANI (@ANI) July 19, 2021
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3inYtC5
0 Comments