श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिला में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तर कश्मीर में बांदीपोरा के सुंबलर इलाके में शोखबाबा जंगल में घेराबंदी और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोली चला दी।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ी गर्मी! उमस भरी सुबह के बाद शाम तक बारिश की संभावना
सुरक्षा बलों ने इसका माकूल जवाब दिया जिससे अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान दो आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े थे, इसका पता लगाया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि अभियान अभी जारी है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2UHUecO
0 Comments