पत्नी से रहना चाहता था दूर इसलिए बनाई कोरोना की फर्जी रिपोर्ट, जानें पूरा मामला https://ift.tt/eA8V8J

कोरोना के इस बदले दौर में अपराध करने का तरीका भी बदल गया है। कोरोना की फर्जी रिपोर्ट बनवाकर लोग अपने गंदे मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में ताजा मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी से दूर रहने के लिए फर्जी कोरोना रिपोर्ट बनाकर भेजी और कहा कि उसे कोरोना हो गया और वह कोविड सेंटर में भर्ती है।
 
एक महीना बीत जाने के बाद भी जब पति घर नहीं लौटा तो पत्नी को कुछ शक हुआ। इसकी जांच के लिए उसने पिता को भेजा। जब ससुर दामाद की कोरोना रिपोर्ट की तहकीकात के लिए पहुंचे तो पता चला कि रिपोर्ट फर्जी है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि आरोपी फिलहाल फरार है।

शादीशुदा जिंदगी में तनाव की वजह से चाहता था दूरी
 
आपको बता दें कि कोरोना की फर्जी रिपोर्ट दिखाने वाले यह शख्स एक प्लाईवुड कारोबारी का बेटा है। वहीं मामले में इंदौर एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया का कहना है कि इसी साल फरवरी में प्लाईवुड कारोबारी के बेटे एजाज अहमद की शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि उसकी शारीरिक कमजोरी के कारण उनके शादीशुदा जीवन में तनाव चल रहा था। 
 
शादीशुदा जीवन में तनाव की वजह से पति-पत्नी में अनबन होने लगी थी। जिस वजह से वह अपनी पत्नी से दूर रहना चाह रहा था। आरोपी ने फोटोशॉप एप की मदद से इंदौर के सेंट्रल लैब के एक पीड़ित व्यक्ति की रिपोर्ट को अपने नाम से बदलकर परिवार भेज दिया। हालांकि एक महीना बीत जाने के बाद पत्नी को शक हुआ।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
 
पत्नी को शक हुआ कि जब वे घर पर थे तो ठीक थे और कोरोना के कोई लक्षण भी नहीं थे। जब लड़की ने अपने पिता से इसकी जांच करवाने के लिए कहा तो पता चला कि उसने किसी और की रिपोर्ट से छेड़छाड़ कर अपने नाम पर रिपोर्ट बनाई है। फर्जी रिपोर्ट की कॉपी आने पर सेंट्रल लैब की संचालिका विनीता कोठारी ने इसकी शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने भी इस मामले में आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।     


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/36b4oVh

Post a Comment

0 Comments