कोरोना राहत सामग्री को राजनाथ ने हिमाचल के लिए किया रवाना, बताया सराहनीय कदम https://ift.tt/eA8V8J

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर हिमाचल प्रदेश के लिए कोरोना राहत सामग्री को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में एक ऑक्सीजन बैंक बनाने का फैसला किया है। एक राजनीतिक कार्यकर्ता होते हुए उन्होंने जिस तरह से अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह किया है उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। सिंह ने कहा कि यह कोरोना की चुनौतियों का सामना करने का एक प्रयास है। वहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि रक्षा मंत्री ने आज हिमाचल प्रदेश के लिए आज जो 900 से ज्यादा कंसंट्रेटर्स को रवाना किया है ये मेरा एक प्रयास था कि मैं प्रदेश की हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 700 बेड की क्षमता बनाउं। हम अब तक 1400 बेड की क्षमता बना चुके हैं। इसी मौके पर कैबिनेट विस्तार को लेकर राजनाथ से सवाल किया गया कि तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस बारे में मैं कुछ कह नहीं सकता। 


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3hCOfNU

Post a Comment

0 Comments