केंद्रीय मंत्री नकवी बोले, कांग्रेस अपने नकारात्मक फैसलों को विपक्ष पर थोप दूसरी पार्टियों की सकारात्मक सोच को भी बंधक बनाना चाहती https://ift.tt/eA8V8J

संसद का मानसून सत्र चल रहा है और पेगासस जासूसी कांड, कृषि कानूनों को लेकर हंगामा भी लगातार जारी है। विपक्षी सासंदों द्वारा दोनों सदनों में नारेबाजी भी देखने को मिली और तृणमूल सांसद शांतनू सेना का पर्चा कांड भी।  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे थे। वे कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने संसद की कार्यवाही बाधित करने को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। 

इसे भी पढ़ें: अमित शाह को लेकर किए राहुल के ट्वीट पर नकवी का पलटवार, कहा- सामंती सुरूर और सत्ता का गुरूर अभी भी सिर चढ़कर बोल रहा

केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि कांग्रेस से अपना घर संभल नहीं रहा। आज भी अधिकांश विपक्ष के लोग चाहते हैं कि संसद चले, वाद-विवाद और चर्चा होनी चाहिए। लेकिन कांग्रेस अपने नकारात्मक फैसलों को विपक्ष पर थोपकर विपक्ष की अन्य पार्टियों की सकारात्मक सोच को भी बंधक बनाना चाहती है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2TDnJMf

Post a Comment

0 Comments