कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर https://ift.tt/eA8V8J

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह नामिबियान तथा मारसार वनक्षेत्र और दाचीगाम के इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर NIA की रेड, धार्मिक स्थानों को दहलाने की साजिश का मामला

उन्होंने बताया कि तलाशी कर रहे दल पर आतंकवादियों ने गोलियां चलाई जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और वे किसी आतंकवादी समूह से जुड़े थे, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी का इंतजार है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3ffJvNN

Post a Comment

0 Comments