मीडिया समूह दैनिक भास्कर के दफ्तरों पर इनकम टैक्स की रेड, कर चोरी का है आरोप https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोपों में मीडिया समूह दैनिक भास्कर के विभिन्न शहरों में स्थित परिसरों पर बृहस्पतिवार को छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छापेमारी भोपाल, जयपुर, अहमदाबाद और कुछ अन्य स्थानों पर की जा रही है। विभाग या उसके नीति निर्माण निकाय से किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई विभिन्न राज्यों में संचालित हिंदी मीडिया समूह के प्रवर्तकों के खिलाफ भी है।

इसे भी पढ़ें: बालिका गृह से गायब 12 लड़कियां बरामद, 6 कर्मचारियों को किया गया सस्पेंड

कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर कहा कि आयकर विभाग के अधिकारी समूह के करीब छह परिसरों पर “मौजूद हैं”। इनमें राज्य की राजधानी भोपाल में प्रेस कॉम्प्लेक्स में उसका कार्यालय भी शामिल है। इसी बीच एक खबर यह भी आ रही है कि, कोरोना महामारी को देखते हुए डिजिटल टीवी को वर्क फॉर्म होम कर दिया गया है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3kICLM3

Post a Comment

0 Comments