राहुल का मोदी सरकार पर वार, कहा- मित्रों वाला राफेल है, सवाल करो तो जेल है https://ift.tt/eA8V8J

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार पर हमला बोला है। राफेल डील में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर लगातार राहुल गांधी मोदी सरकार से सवाल कर रहे हैं। आज एक बार फिर से राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। राफेल के साथ-साथ राहुल गांधी ने तेल की बढ़ती कीमतों पर को लेकर भी मोदी सरकार पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि खाली जगह को भरिए...‘मित्रों’ वाला राफ़ेल है, टैक्स वसूली- महंगा तेल है, PSU-PSB की अंधी सेल है, सवाल करो तो जेल है, मोदी सरकार ____ है! आपको बता दें कि भारत के साथ 59,000 करोड़ रुपये के राफेल विमान सौदे में कथित ‘भ्रष्टाचार और लाभ पहुंचाने’ के मामले में फ्रांस के एक न्यायाधीश को ‘बहुत संवेदशील’ न्यायिक जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फ्रांस की समाचार वेबसाइट ‘मीडिया पार्ट’ ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है जिसके बाद रविवार को कांग्रेस और भाजपा के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया। फ्रांसीसी वेबसाइट ‘मीडिया पार्ट’ के अनुसार, दो सरकारों के बीच हुए इस सौदे को लेकर जांच गत 14 जून को औपचारिक रूप से आरंभ हुई। इस सौदे पर फ्रांस और भारत के बीच 2016 में हस्ताक्षर हुए थे।


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3xk1YzT

Post a Comment

0 Comments