पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बकरीद से ठीक पहले शहर का माहौल खराब करने के उद्देश्य से तीन धर्मगुरूओं की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर फिल्मी गानों की वीडियो बनाकर शोसल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। सुनगढी के थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी मोहम्मद इमरान खां ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमे कहा गया कि बरेली कि छौछा के धर्मगुरु और शहर पीलीभीत के एक धर्मगुरु की तस्वीर के साथ उसके ही गांव के दिलशाद अली और अलाउद्दीन ने छेड़छाड़ कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है।
इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकार: फरियादियों के पास खुद चलकर गये उपमुख्यमंत्री, किसी को नहीं होने दिया निराश
पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों ने कथित रूप से तीनों धर्मगुरुओं के फोटो बनाकर अपने मोबाइल फोन से अश्लील फिल्मी गाने लगाकर वीडियो तैयार किया। आरोपियों ने एक दूसरे के मोबाइल पर वीडियो भेजकर उसको प्रचारित करने का कार्य किया, जिससे मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सुनगढ़ी कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3kzQjcw
0 Comments