गोरखपुर। समाजवादी पार्टी महिला सभा जिला कार्यकारिणी की बैठक पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर हुई। जिसकी अध्यक्षता महिला सभा की जिलाध्यक्ष बिंदा सैनी ने किया तथा संचालन दुईजा देवी व नीलम पांडे ने किया। बैठक में महिला संगठन को संगठित करके 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए हर विधानसभा में महिला प्रभारी टाउन एरिया अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष बनाने पर विचार विमर्श हुआ। महिला सभा की जिलाध्यक्ष बिंदा सैनी ने कहा कि महिला सभा सभी विधानसभाओं में जल्द ही विधानसभाओं में प्रभारी टाउन एरिया अध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। भाजपा सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगातार वृद्धि हुई है इस सरकार में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है। इस दौरान प्रमुख रूप से बिंदा सैनी, नीलम पांडे, दुईजा देवी, मीना गुप्ता, गीता साहनी ,बेबी मौर्या, तबीजुन निशा ,सविता देवी, वन्दना देवी, आसमां खातुन ,अनारकली मौर्या, रेखा ओझा आदि मौजूद रहीं।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3i9avjT
0 Comments