परिवार में अक्सर होती है कलह, कांग्रेस आगामी चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी और बहुमत हासिल करेगी: डैनी https://ift.tt/eA8V8J

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह डैनी ने सोमवार को दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी और बहुमत हासिल करेगी। आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस में जारी विवाद रविवार को उस वक्त थम गया जब पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस के नए 'कैप्टन' बने सिद्धू, चार कार्यकारी अध्यक्ष की भी हुई नियुक्ति 

सोनिया गांधी ने प्रदेश इकाई के नए अध्यक्ष के साथ 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए। जो संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल, कुलजीत सिंह नागरा हैं। ये तमाम नेता विभिन्न क्षेत्रों एवं जातियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कांग्रेस प्रदेश इकाई के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस एक बड़ा परिवार है और परिवार में अक्सर कलह होती रहती है।

उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और सरकार बनाने के लिए बहुमत हासिल करेगी। वहीं वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सिद्धू के सवाल पर कहा कि आलाकमान ने सोच समझकर ही फैसला किया होगा। वो युवा और एक सक्रिय नेता है। उनमें काम करने का जोश है इसलिए हम उनका स्वागत करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: अमरिंदर सिंह को निराश मत करो, वह अब भी जनता के बीच सबसे बड़े नेता हैं: पंजाब कांग्रेस 10 विधायक 

ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच जारी विवाद थम गया ? क्योंकि अमरिंदर सिंह जब तीन सदस्यीय समिति के समक्ष पेश हुए थे तो उन्होंने साफ कर दिया था कि वह सिद्धू को न तो उपमुख्यमंत्री पद और न ही प्रदेश अध्यक्ष पद देने वाले हैं। हालांकि बाद में सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि आलाकमान जो भी फैसला करेगा उन्हें वह स्वीकार होगा।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3hNb7LS

Post a Comment

0 Comments